अधिकारियों के दल ने खेत तालाबों का भौतिक सत्यापन किया
खंडवा। ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पिछले वर्ष ग्राम पंचायतों में किसानों के खेतों में “खेत तालाब” निर्मित कराए गए थे। सभी विकासखण्डों में बने इन खेत तालाबों के भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले के अधिकारियों के जांच दल गठित किए हैं। इन जांच दलों ने शुक्रवार को भी अपने अपने निर्धारित गांव पहुंचकर वहां के ग्रामीणों से चर्चा की और गांव में बनाए गये खेत तालाबों का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण किया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से ब्यूरो भवानी प्रसाद की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें