ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा माहेश्वरी भवन बुरहानपुर में महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर विषय पर जागरूकता वार्ता का आयोजन
बुरहानपुर। ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा माहेश्वरी भवन बुरहानपुर में महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर विषय पर जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें ऑल इज वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता एवं डॉ. किमाया साली ने सर्वाइकल कैंसर, इसकी जांच, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी, साथ ही सर्वाइकल कैंसर की जांच हेतु पेप- स्मियर टेस्ट की भी जानकारी दी, इस आसान टेस्ट के माध्यम से आसानी से सर्वाइकल कैंसर का पता लगाया जा सकता है, वार्ता में 50 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया । ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, सर्वाइकल कैंसर विषय पर जागरूकता वार्ता का सफल आयोजन किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से ब्यूरो संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें