महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक महिलाओं ने इसका लाभ उठाया
बुरहानपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 22 फरवरी, रविवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 70 से अधिक महिलाओं ने इसका लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता, द्वारा निःशुल्क बच्चेदानी के मुंह कैंसर की जांच, ब्रेस्ट कैंसर की जांच, एवं निःशुल्क सोनोग्राफी स्क्रीनिंग की गई एवं महिलाओं की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें