दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया के नगर अध्यक्ष बने बाविस्कर तो महासचिव एन के तायड़े को किया नियुक्त

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया के नगर अध्यक्ष बने बाविस्कर तो महासचिव एन के तायड़े को किया नियुक्त

नेपानगर। बौद्ध समाज की प्रमुख संस्था दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया ( राष्ट्रीय संरक्षक आद. मिराताई यशवंतराव अम्बेडकर जी ) शाखा नेपानगर के अध्यक्ष पद पर आयु विनोद चुडामन बाविस्कर एवं महासचिव पद पर आयु. नर्वेश कुमार तायड़े को नियुक्त किया गया है। दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया जिला शाखा बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष आयु नटराज लोंढे, जिला सचिव संस्कार विभाग आयु किशोर कोषे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ संत रविदास महाराज की जयंती कार्यक्रम दिनांक 1 फरवरी 2026 को करुणा बुद्ध विहार पर पधारे थे, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा नेपानगर का दो वर्ष का कार्यकाल 17 मार्च 2026 को पूरा होने के पूर्व डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जयंती समारोह की तैयारियां शुरू करने तथा नेपानगर शाखा का बेहतरीन कार्यकाल को देखते हुए जिला शाखा द्वारा आयु विनोद चुडामन बाविस्कर को अध्यक्ष एवं आयु नर्वेश कुमार तायड़े को महासचिव पद पर दोबारा नियुक्ति प्रदान कि गई है। तथा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष ( संस्कार विभाग) आयु भास्कर मेढे, उपाध्यक्ष ( संरक्षण विभाग) आयु अशोक गायकवाड़, उपाध्यक्ष ( प्रचार - प्रर्यटन) आयु राजेश गोपनारायण, उपाध्यक्ष ( महिला विभाग ) आयु आशा ताई अनिल अहीरे, सचिव ( संस्कार विभाग ) आयु लक्ष्मण सोनवणे, दगड़ू चुंचेकर, सचिव ( संरक्षण विभाग ) आयु दिलीप किशोर तायड़े, कैलाश पानपाटिल, सचिव ( प्रचार- प्रर्यटन ) अनिल भालेराव, आयु संजय पोहरे, सचिव (महिला विभाग ) आयुनी सविता अशोक मोरे, सुनीता अडकमोल, कोषाध्यक्ष आयु रमेश शहादू तायड़े, आडीटर आयु भूपेंद्र खापर्डे, कार्यालय सचिव आयु विजय सुरेश पगारे, संघटक आयु अनिल अहीरे, रामराव तायड़े, एडवोकेट सिद्धार्थ जे शिंदे, मुकुंदा मोरे, विष्णु स्वरूप, मिलिंद ईखारे, रविन्द्र अडकमोल, रोहण तायड़े, गणेश इंगले सर को नियुक्त किया गया है। संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आयु नटराज लोंढे व उनके साथ पधारे कार्यकर्ताओ तथा नेपानगर शाखा के वर्तमान अध्यक्ष आयु विनोद बाविस्कर व केन्द्रीय शिक्षक आयु प्रकाश खैरनार द्वारा अर्हत तथागत भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जी को माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया, कार्यक्रम में प्रथम सामूहिक पूजा वंदना पाठ किया गया, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आयु नटराज लोंढे व अन्य अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत सत्कार किया, तत्पश्चात केन्द्रीय शिक्षक प्रकाश खैरनार व माता रमाबाई अंबेडकर महिला संघ की अध्यक्ष आयुष्मती देवकर्णा ताईं गोपनारायण, केन्द्रीय विद्यालय के उप प्राचार्य आयु चौधरी सर द्वारा संत रविदास जी की शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष आयु नटराज लोंढे ने दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा नेपानगर की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की, कार्यक्रम में बुरहानपुर से पधारे आयु जिला सचिव संस्कार विभाग आयु किशोर कोषे सहित तहसील अध्यक्ष बुरहानपुर आयु राज नायके, नगर अध्यक्ष आयु राहुल तायड़े, तहसील सचिव आयु लक्की पानपाटिल, पूर्व उपाध्यक्ष आयु प्रमोद गाढे सहित बड़ी संख्या में उपासक एवं उपासिकाए उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव आयु नर्वेश कुमार तायड़े सर ने किया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ