ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच के रूप में (पैप स्मियर) शिविर का आयोजन
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच के रूप में (पैप स्मियर) शिविर का आयोजन
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर में दिनांक 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच के रूप में (पैप स्मियर) शिविर रखा गया। जिसमें लगभग 50 महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता, एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. हर्षदा भंगाले ने सर्वाइकल कैंसर, इसकी जांच, बचाव एवं उपचार की जानकारी भी दी। शिविर के प्रारंभ में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की को-फाउंडर श्रीमती मंजू चौकसे जी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं ऑल इज़ वेल टीम की इस शिविर के आयोजन के लिए सराहना भी की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में, शिविर का सफल आयोजन किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें