ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा बैतूल इकलहरा में झारबडे मेडिकल क्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा बैतूल इकलहरा में झारबडे मेडिकल क्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा बैतूल इकलहरा में 26 फरवरी गुरुवार को झारबडे मेडिकल क्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 26 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. सत्यम मिश्रा के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में, एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ