ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर के न्यूरो विभाग द्वारा “लाइफ आफ्टर न्यूरो सर्जरी” कार्यक्रम एवं मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी संबंधी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर के न्यूरो विभाग द्वारा “लाइफ आफ्टर न्यूरो सर्जरी” कार्यक्रम एवं मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी संबंधी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
बुरहानपुर। बुरहानपुर, 1 मार्च 2026 (रविवार) ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर के न्यूरो विभाग द्वारा “लाइफ आफ्टर न्यूरो सर्जरी” कार्यक्रम एवं मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी संबंधी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व में गंभीर रूप से बीमार रहे वे मरीज शामिल हुए, जो अस्पताल के कुशल उपचार के बाद आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगभग 30 मरीजों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा. प्रवीण बोर्डे ने मरीजों को संबोधित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण समय को याद किया। उन्होंने मरीजों की दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और निर्णय क्षमता की सराहना की, जिसके बल पर वे आज स्वस्थ जीवन जी पा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कई मरीज और उनके परिजन भावुक हो उठे तथा अस्पताल को “नया जीवन देने वाला” बताते हुए चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी एवं डाइट परामर्श भी प्रदान किया गया। अस्पताल के संचालक कबीर चौकसे के निर्देशन एवं स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल संचालन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यूरो सर्जरी के बाद मरीजों के जीवन को बेहतर बनाना, उनके अनुभव साझा कर अन्य लोगों को प्रेरित करना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल सदैव अपने मरीजों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें