खकनार पुलिस व्दारा चोरी के प्रकरण मे फरार चल रहे तीसरे आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।
नेपानगर। खकनार पुलिस व्दारा चोरी के प्रकरण मे फरार चल रहे तीसरे आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार। संक्षिप्त विवरणः- चौकी देडतलाई थाना खकनार क्षेत्र के ग्राम देडतलाई के फरियादी अनिल पिता चिंताराम मार्को के खेत से दिनांक 23/02/26 व 24/02/26 की रात्रि मे अज्ञात आरोपियो द्वारा खेत की पानी पनडुब्बी मोटर व केबल वायर चुराकर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 24/02/26 को थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 62/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया जा रहा था।इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी खकनार अभीषेक जाधव द्वारा टीम गठित कर दिनांक 25/02/26 को दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल वारंट बनने पर आरोपीयो को जेल दाखिल किया गया। प्रकरण मे तीसरा आरोपी सतीश पिता छोटेलाल जाति कोरकू उम्र 23 साल निवासी कुसुमकोट थाना धारणी जिला अमरावती का फरार चल रहा था। आज दिनांक 12/03/26 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना मिली की आरोपी सतीश अपने घर पर आया हुआ है तो सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी शंकर लोने, आर 550 जय, आर 145 आयुष व सै 1201 गौरव को रवाना किया तथा आरोपी सतीश पिता छोटेलाल को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर रिमांड लेकर अन्य अपराधो के बारे मे पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1.सतीश पिता छोटेलाल जाति कोरकू उम्र 23 साल निवासी कुसुमकोट थाना धारणी जिला अमरावती
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने, प्रधान आरक्षक वसीम खान, प्रआर शिवनारायण पाल, आर 550 जय मालवीया, आर 145 आयुष, सैनिक 1201 गौरव व सैनिक 107 संतोष की सराहनीय भूमिका रही।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें