निमाड़ क्षेत्र के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल, बुरहानपुर द्वारा विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

निमाड़ क्षेत्र के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल, बुरहानपुर द्वारा विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


बुरहानपुर। निमाड़ क्षेत्र के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल, बुरहानपुर द्वारा विश्व किडनी दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 13 मार्च को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को किडनी से संबंधित बीमारियों और उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुर मनियार ने “किडनी की सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किडनी के मरीजों में यदि नियमित रूप से सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराया जाए, तो कई जटिलताओं को टाला या देर से होने दिया जा सकता है। साथ ही उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट को भी एक प्रभावी उपचार विकल्प बताया और इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मनियार ने विशेष रूप से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी, क्योंकि ये दोनों बीमारियां किडनी पर सीधा असर डालती हैं। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित जांच और समय पर उपचार को किडनी की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किडनी रोगी और उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी ने विशेषज्ञों से किडनी संबंधी समस्याओं और उनके उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की।
यह कार्यक्रम ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ