दत्तात्रय नगर से धुमधाम से निकला गणगौर बिन्दौरा, खुब झुमी महिलाएं

दत्तात्रय नगर से धुमधाम से निकला गणगौर बिन्दौरा, खुब झुमी महिलाएं

बुरहानपुर। बुरहानपुर में गणगौर पर्व के अवसर पर सोमवार शाम दत्तात्रय नगर स्थित श्रीमती बबली लडडा के निवास से  धुमधाम से गणगौर बिन्दौरा यात्रा निकाली गई। ढोल एवं तासे की धुन पर निकली गणगौर बिन्दौरा यात्रा का श्रीमती रितु चौकसे, श्रीमती खंडेलवाल एवं श्रीमती बरखा वर्मा के यहां शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा राजस्थानी धुन पर खुब नृत्य किया। समापन श्रीमती सौम्या पुरोहीत के निवास पर किया गया। यहां भी  गणगौर बिन्दौरा के गीतो पर महिलाओं ने जमकर नृत्य करते हुवे इस पारम्परीक उत्सव का आनंद उठाया। श्रीमती स्नेहलता पुर्वे ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में चैत्र माह मार्च - अप्रैल के दौरान मनाया जाने वाला एक पारंपरिक उत्सव है, जिसमें महिलाएं ईसर शिव और गवर पार्वती के गीतों के साथ शोभायात्रा निकालती हैं। यह विवाह पूर्व रस्मों की तरह है, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं भक्तिपूर्ण गीतों और नाच.गाने के साथ गणगौर माता को विदा करती हैं। इस शेभायात्रा में श्रीमती सौम्या पुरोहीत, श्रीमती प्रतिष्ठा लडडा, श्रीमती स्नेहलता पुर्वे, श्रीमती बरखा वर्मा, श्रीमती संगीता खंडेलवाल, श्रीमती जयश्री खंडेलवाल, श्रीमती सरोज चौहान, श्रीमती नेहा अग्रवाल, श्रीमती निकिता पाराशर, श्रीमती रितु चौकासे, श्रीमती अनिता पुरोहीत, श्रीमती प्राची माहेश्वरी, श्रीमती किरन वर्मा, श्रीमती साक्षी चौकसे, श्रीमती पोददार, श्रीमती उषा, श्रीमती मोनीका, श्रीमती अर्पिता भाभी, बबली दीदी, अनिता ताई, श्रीमती टीना भाभी, प्रज्ञा भाभी सहित महिलाएं शामील हुई।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ