धुलकोट में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, सांसद के प्रयास से ग्रामीणों को मिली राहत

धुलकोट में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, सांसद के प्रयास से ग्रामीणों को मिली राहत

नेपानगर। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के विशेष प्रयास से शुक्रवार को नेपानगर विधानसभा के ग्राम धुलकोट में नया सवेरा सामाजिक संस्था, नई दिल्ली द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं पोषण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप से शुगर से संबंधित मरीजों को ग्लूकोज परीक्षण किट वितरित की गई, जिससे उन्हें नियमित जांच में सुविधा मिलेगी। शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी  डॉ. पल्लवी मण्डराई,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत अवास्या, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ लिंकन पाटीदार, डॉ विजय कनासिया, डॉ प्रतीक चौधरी, डॉ करीम मिर्जा, डॉ व्यंकटेश पालिया, डॉ शरद गुप्ता, डॉ अमृता नवलखे, डॉ अमृता गुप्ता डॉ प्रकाश बर्डे डॉ आशुतोष जोशी डॉ विनोद लाड डॉ सैयद तकरीमुद्दीन  स्वास्थ्य विभाग के  पदमा सेलकर नरेंद्र महाजन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में धुलकोट मंडल अध्यक्ष राजेश चारण, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनोज दांगोडे, धुलकोट सरपंच कालु मेघवालजी उपसरपंच विशाल जामलकर,मंडल महामंत्री नवल पटेल अनिल मारकंडे त्रिलोक नायक दशरथ जी सुखलाल जी सहितअन्य  जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नया सवेरा संस्था के राजीव झा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन लोकेन्द्र सेन द्वारा किया गया। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ