वार्ड क्रमांक 02 में डामरीकरण निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

वार्ड क्रमांक 02 में डामरीकरण निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

नेपानगर। नगर के वार्ड क्रमांक 02 के सी-टाइप एरिया की आंतरिक गलियों में डामरीकरण निर्माण कार्य हेतु आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस कार्य के अंतर्गत सिटीजन स्कूल पहुंच मार्ग, नेपा क्लब से बीएनडार तथा संजीव कनाडे के घर तक सड़क निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर एवं सुगम सुविधा प्राप्त होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती पाटिल, वार्ड पार्षद श्रीमती अनीशा पटेल, पार्षद श्रीमती सपना पटेल सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक—मालती महाजन, विद्यावती सेन, आशीष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, भगत काका, छोटेलाल वर्मा, पंडित शारदा चतुर्वेदी, विनोद पाटिल, कैलाश पटेल एवं आर. जी. शर्मा—उपस्थित रहे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल ‘लारा’ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह डामरीकरण कार्य जलगांव की कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। प्रस्तावित सड़क की लंबाई लगभग 600 मीटर, मोटाई 75 mm तथा चौड़ाई 3 मीटर निर्धारित की गई है। साथ ही सड़क के दोनों ओर साइड शोल्डर का भराव भी किया जाएगा, जिससे सड़क की मजबूती एवं टिकाऊपन और अधिक बढ़ेगा। इस निर्माण कार्य पर 3 वर्षों की वारंटी भी दी जा रही है, जिससे नागरिकों को लंबे समय तक गुणवत्तापूर्ण सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्माण कार्य वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन विधिवत भूमि पूजन के साथ हुआ।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ