खकनार थाना पुलिस द्वारा 02 अपहृता बालिका को दस्तायब कर आरोपियों को किया गिरफ्तार।

खकनार थाना पुलिस द्वारा 02 अपहृता बालिका को दस्तायब कर आरोपियों को किया गिरफ्तार।


बुरहानपुर/खकनार। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत 02 अपहृता बालिका को किया दस्तायब। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार व्दारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने एवं जन जागरूकता कार्यक्रम कराने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान के आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर गौरव पाटिल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में ‘मुस्कान विशेष अभियान’ चलाया जा रहा है। (1).दिनांक 10/10/2025 को फरियादी द्वारा थाना हाजीर आकर रिपोर्ट किया कि उसकी 16 साल की लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुलसाकर भगाकर ले गया । रिपोर्ट पर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 466/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 15/04/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना प्राप्त  हुई की अपहृता जिला जालना महाराष्ट्र में होना बताया। थाना प्रभारी व्दारा टीम गठित कर जिला जालना महाराष्ट्र रवाना किया गया। जहा टीम व्दारा अपहृता को ग्राम कुमारी मनठा जिला जालना महाराष्ट्र से आरोपी अर्जून पिता सुनिल कोरकू उम्र 20 साल निवासी देडतलाई के कब्जे से दस्तयाब किया गया। अपहृता एवं आरोपी को साथ लेकर थाना आये जहा पर पीडिता के कथन लिये गये कथन पर से आरोपी के विरूद्ध बहलाफसला कर भगाकर ले जाने तथा  बलात्कार करने की धारा का ईजाफा किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बुरहानपुर पेश किया गया है। (2).दिनांक 08/04/2026 को फरियादी द्वारा थाना हाजीर आकर रिपोर्ट किया कि 17 साल की लडकी को काई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जिसे कल दिनांक 16/04/2026 का आरोपी संजय पिता सिकदार भिलाला उम्र 19 साल निवासी बलवाडा को कब्जे से दस्तयाब किया गया। पीडिता के कथन पर से आरोपी के विरूद्ध बलात्कार की धारा बढाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि किरण ठाकुर, सउनि तारक अली, सउनि कुबेरसिंह जाठव, प्रआर 141 मनीष भटुरे, म.आर प्रिति एकले, आरक्षक मंगल पालवी, विजयन्द्र देवल्ये, सायबर सेल से आर दुर्गेश पटेल, ललित, सत्यपाल की सराहनीय भूमिका रही।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ