ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 11अप्रैल शनिवार को ग्राम पंचायत बोरी बुजुर्ग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 11 अप्रैल शनिवार को ग्राम पंचायत बोरी बुजुर्ग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 11अप्रैल शनिवार को ग्राम पंचायत बोरी बुजुर्ग  में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 73से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ अकरम खान ( जनरल मेडिसिन ) एवं अमित नायडू नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क ECG, शुगर जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे, स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ