भाजपा का प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत बुरहानपुर जिलेभर में प्रारम्भ मंडलों में प्रशिक्षणों का शुभारम्भ

भाजपा का प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत बुरहानपुर जिलेभर में प्रारम्भ मंडलों में प्रशिक्षणों का शुभारम्भ

बुरहानपुर। पण्डित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत बुरहानपुर जिले के मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ हुए। 2 अप्रैल को शाहपुर एवं फोफनार मंडल का म.प्र. एवं छत्तिसगढ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल द्वारा शुभारम्भ किया गया। वही नेपानगर विधानसभा के खकनार मंडल में 3 अप्रेल को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने द्वारा एवं बुरहानपुर विधानसभा के 3 मंडलो का शुभारंभ 4 अप्रेल 2026 शनिवार अतिथियो प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता, पूर्व मंत्री, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने द्वारा भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन व दीप प्रज्वलित कर वन्देमातरम गीत के साथ शुभारंभ किया गया। बता दे कि प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार व जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो चुकी है। बुरहानुपर विधानसभा के लोकमान्य तिलक मंडल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, एवं देवी अहिल्याबाई मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डाईट सेन्टर बहादरपुर में आयोजित किया गया जिसमे उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता, पूर्व मंत्री, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश कानुगो, जगदिश कपुर, अधिवक्त्ता ज्ञानेश्वर मोरे, विजय कार्ले, आदित्य प्रजापती, राजकुमार वाद्य, तीनो मंडलो के अध्यक्ष अक्षय मोरे, रविन्द्र काकडे, अमोल भगत तथा विषय प्रवक्त्ता के रूप में प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता, पूर्व मंत्री, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलिप भाई श्रॉफ, संभाजी सगरे, चिंतामन महाजन, विरेन्द्र तिवारी, प्रशांत पाटील ने अपने विषयें पर भाजपा अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।  प्रथम दिवस 5 सत्रो में तीनो मंडलो में प्रशिक्षण दिया गया। अतिथियों का स्वागत भाजपाई अंगवरूत्र से किया गया। यह प्रशिक्षण 5 अप्रेल 2026 कासे भी जारी रहेगा। खकनार मंडल में प्रशिक्षण का शुभारम्भ:- आज नेपानगर विधानसभा के खकनार मंडल में आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता कर संगठन की रीति.नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर खण्डवा संसदीय क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर की विधायक सुश्री मंजू दादु एवं पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कस्डेकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग.अलग विषयो जिसमे वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, इतिहास एवं विकास, बूथ प्रबंधन, कार्य पद्धति, भाजपा सरकारों की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन तथा सोशल मीडिया, एआई, नमो व संगठन ऐप आदि विषयो पर अलग.अलग वक्ताओं जिसमे ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला व मण्डल में निवासरत समस्त जनप्रतिनिधिगण,पदाधिकारीगण्,मण्डल पदाधिकारी एवं समस्त आपेक्षित श्रेणी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ