केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले से मिले मुलाकात कर प्रतिमा स्थापित सहित वेतन भुगतान की रखी मांग

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले से मिले मुलाकात कर प्रतिमा स्थापित सहित वेतन भुगतान की रखी मांग

नेपानगर। नेपानगर के गौतम इंगले प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंबेडकर सामाजिक एकता मंच मध्य प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्टी नेता और पार्टी के समस्त कार्यकर्ता सुरेश गोमट, रमेश सीताराम तायडे, भगवान बिराडे एवं आदि लोगों ने रामदास अठावले केंद्रीय राज्य मंत्री से दिल्ली जाकर मुलाकात की और तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही नेपानगर के मेन चौराहे पर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा लगी है उसको 35 वर्ष पूर्ण हो गए हैं प्रतिमा बारिश गर्मी और हवा से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें बारीक बारीक छेद हो गए हैं उस प्रतिमा को हटाकर उसकी जगह पर दूसरी प्रतिमा 12:30 फीट की लगाना है इस पर एक आवेदन केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले को दिया गया मंत्री श्री आठवले द्वारा इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं नेपानगर में डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा के लिए 50 लाख की घोषणा करता हूं आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक लेटर जारी किया पूर्व में भी रामदास आठवले का कार्यक्रम सन 2017 में गौतम इंगले प्रदेश उपाध्यक्ष आरपीआई द्वारा नेपानगर में किया गया था उस समय नेपा मिल 2013 से बंद पड़ी थी नेपा नगर के श्रमिक नेता विलियम 
बाथवेल, महामंत्री अवधेश सिंह ठाकुर, श्रमिक उपाध्यक्ष सुरेश  गोमट द्वारा मंत्री जी को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया तथा नेपा मिल की समस्या को रखा गया उस पर मंत्री महोदय ने संज्ञान लेते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि नेपानगर की अब और हवा अच्छी है मैं नेपा मिल का चक्का चला कर ही रहूंगा दिल्ली जाकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और नेपा नगर  नेपामिल की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया उसके पश्चात भारी उद्योग मंत्री आनंद गीते जी से मुलाकात कर नेपा मिल के लिए 495 करोड़ का पैकेज जो रुका था उसे केंद्र सरकार द्वारा रिलीज करवाया और नेपानगर के निवासियों को एक बड़ी राहत दिलाई और नेपामिल को चालू करने में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की सक्रिय ओर अहम भूमिका रही अभी भी गौतम इंगले, सुरेश गोमट, रमेश सीताराम तायडे, भगवान बिरहाड़े, नेपामिल्स एसोसिएशन के पदाधिकारी संजय पवार, महेंद्र केसरी ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवल को 17 महीने से नेपा मिल के वर्करों की पेमेंट नहीं हो रही है इससे अवगत कराया और मंत्री महोदय द्वारा भारी उद्योग मंत्री से फोन पर बातचीत कर नेपानगर के वर्करों की 17 महीने की पेमेंट रिलीज करने के लिए कहा गया मंत्री महोदय ने आश्वस्त किया की बहुत ही जल्दी नेपामिल के वर्कों की पेमेंट दिलाई जाएगी। मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी ही नेपानगर में बाबा साहेब चौराहे पर डॉ आंबेडकर जी की 12.30 फिट की अष्ट धातु की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस बात से भारतीय बौद्ध महासभा शाखा नेपानगर में सभी समाजजन में हर्ष का माहौल है।

टिप्पणियाँ