समानता पर्व के रूप मे मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती
बुरहानपुर। समानता पर्व के रूप मे मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती म.प्र. जन अभियान परिषद जिला बुरहानपुर विकासखण्ड बुरहानपुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला बुरहानपुर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की अतिरिक्त कक्षा मे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 136 वी जयंती के अवसर पर समानता पर्व पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम ग्राम पंचायत सभागार मोहम्मदपुरा मे किया गया यहा पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद मनीष कुवादे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा महापुरुषों के जीवन चरित्र और उनके विचारों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रस्तुत कर समाज के प्रत्येक वर्ग द्वारा आत्मसात कर भारत को वैभवशाली बनाने और एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण मे कारक हो सकता है। मुख्य वक्ता के रूप मे बाल कल्याण आयोग के जिला सदस्य श्री संदीप शर्मा जी ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार बाबा साहेब ने विपत्तियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त की हमे यह प्रेरणा देता है कि हम भी हर परिस्थिति मे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करे निराश ना हो। बाबा साहब के जीवन और समाज के लिए कार्यों से हम सभी प्रेरणा लेकर अपने समाज और देश को गौरवान्वित करे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं, प्रस्फुटन समिति सदस्यों, परामर्शदाताओं और नवांकुर समितियों के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था मित वेलफेयर सोसायटी चांदगढ़ के अध्यक्ष मिलिन्द तलेकर ने किया और आभार परामर्शदाता मनोज राजपूत ने किया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें