हिलटॉप एरिया में विकास को नई गति देते हुए डॉ. रघुवंशी के घर से शहजाद अली के घर तक सड़क निर्माण (डामरीकरण) कार्य एवं सभा मंडप निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

हिलटॉप एरिया में विकास को नई गति देते हुए डॉ. रघुवंशी के घर से शहजाद अली के घर तक सड़क निर्माण (डामरीकरण) कार्य एवं सभा मंडप निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

नेपानगर। नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 02 के हिलटॉप एरिया में विकास को नई गति देते हुए आज डॉ. रघुवंशी के घर से शहजाद अली के घर तक सड़क निर्माण (डामरीकरण) कार्य एवं सभा मंडप निर्माण का भूमि पूजन संपन्न हुआ। ₹31 लाख की लागत से बनने वाली सड़क और ₹14 लाख की लागत से बनने वाला सभा मंडप क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल, पूर्व अध्यक्ष सोहन सैनी, विनोद पाटिल, पार्षद अनीशा पटेल, सपना पटेल, वर्ष ठाकरे, कैलाश पटेल, शांताराम ठाकरे, चंचल त्रिपाठी, मनीष सोनवाने, विजय कुशवाह, आरती भावसार सहित अनेक गणमान्य नागरिक और वार्डवासी मौजूद रहे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल ‘लारा’ ने कहा कि यह कार्य जनता की आवाज और संघर्ष का परिणाम है। पहले पार्षदों के साथ थाली बजाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया, और आज उसी का नतीजा है कि विकास कार्य जमीन पर उतर रहा है। कार्यक्रम के दौरान वार्ड की महिलाओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी और स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की मांग की, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। पार्षद अनीशा पटेल ने भी तकनीकी पहलुओं पर जोर देते हुए कहा कि डामरीकरण से पहले सड़क की उचित सफाई, धूल और मिट्टी हटाना अनिवार्य है, तभी निर्माण कार्य मजबूत और टिकाऊ होगा। भूमि पूजन के बाद वार्डवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और क्षेत्र के विकास के इस नए चरण का स्वागत किया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ