स्व-गणना को बढ़ावा- विधायक मंजू दादु ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, लोगों से की अपील

स्व-गणना को बढ़ावा- विधायक मंजू दादु ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, लोगों से की अपील

नेपानगर। शुक्रवार को विधायक जनसुविधा केंद्र, खकनार में नेपानगर विधानसभा की विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादु ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरा। इस अवसर पर विधायक दादु ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना का फॉर्म समय पर भरें और जनगणना टीम को सभी आवश्यक जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से प्रदान करें, ताकि शासन की योजनाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें। हर नागरिक की सहभागिता से ही सटीक और सफल जनगणना संभव है। सभी लोग इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ