गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने एवं गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने एवं गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
नेपानगर। सोमवार को नेपानगर तहसील कार्यालय पहुंचकर गौ रक्षकों ने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने एवं गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी देते हुए मोहित दलवी उर्फ छोटू मराठा ने बताया कि "गौ सम्मान आह्वान अभियान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसे देशभर के साधु-संतों, नागा साधुओं एवं गौ भक्तों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना एवं भारत में गौ हत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही हैं। गौ माता भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही कर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की मांग की जा रही हैं।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें