विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को प्राचार्य, कक्षा शिक्षक, विषय शिक्षक व समस्त स्टाफ़ ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की
विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को प्राचार्य, कक्षा शिक्षक, विषय शिक्षक व समस्त स्टाफ़ ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की
नेपानगर। केंद्रीय विद्यालय नेपानगर में नगर के सीबीएसई स्कूल की कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा घोषित किया गया। केंद्रीय विद्यालय नेपानगर के कुल 34 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमे से 33 बच्चों ने उत्तीर्ण होकर सफलता प्राप्त की। विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये साथ ही 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में प्रथम स्थान प्रणंजय सिंह ठाकुर ने 95.8% के साथ हासिल किया। कु.श्रावणी पवार ने 93.2% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. भूमिका सोनवणे और कु. वैदेही चावड़ा ने 92.6% प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को प्राचार्य रामावतार यादव, कक्षा शिक्षक, विषय शिक्षक व समस्त स्टाफ़ ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। केंद्रीय विद्यालय नेपानगर ने 10 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कक्षा 11 वीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय हेतु रिक्त सीट के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी 27 अप्रेल तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय ने हेल्पडेस्क तैयार किया है जिसके प्रभारी रियाज़ अहमद से विद्यालय समय मे संपर्क कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें