रिश्तों को जीजा ने किया कलंकित, नाबालिग साली को रात्रि में 02.00 बजे खेत मे टपरी में उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना घटित की गई।

रिश्तों को जीजा ने किया कलंकित, नाबालिग साली को रात्रि में 02.00 बजे खेत मे टपरी में उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना घटित की गई।

नेपानगर पुलिस टीम द्वारा  गुमशुदा बालिका को सकुशल परिवार के सुपुर्द किया गया।

नेपानगर। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह, कनेश एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 07/05/2026 को फरियादी ने थाना हाजीर नेपानगर आकर रिपोर्ट किया कि मै ग्राम चैनपुरा रहता हूँ तथा मजदुरी करता हूँ। मेरे 08 बच्चे है। जिसमे 7 लडकी व एक लडका है। मैने तीन लडकियो की शादी कर दी है। मेरी छटवे नंबर वाली लडकी जिसकी उम्र 14 साल 06 माह की है। दिनांक 29/04/2026 को रात में हम परिवार वाले खाना खाकर सो गये थे। रात करीबन 12.00 बजे मेरी नींद खुली तो मैने देखा कि पुत्री अपने बिस्तर पर नही थी। जिसकी तलाश हमने आसपास गांव मे एवं रिश्तेदारी मे आज दिनांक तक किया परंतु मेरी पुत्री का पता नहीं चला। कोई अज्ञात बदमाश व्यक्ति मेरी नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। रिपोर्ट पर अप क्र 129/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध‌ कर विवेचना में लिया गया।

दिनांक 23/05/2026 को मुखबीर द्वारा सूचना पर प्रकरण की नाबालिक अपहर्ता को उसके जीजा सुपडिया उर्फ चमार सिंह पिता ज्ञानेश्वर उर्फ लुटिया जाति भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम पलासुर थाना नेपानगर के द्वारा ताप्ती नदी किनारे कैले के खेत मे टापरी मे लेकर रह रहा है। इस सूचना पर हमराह पुलिस एवं पीडिता के परिजनों के मौके पर पहुंच कर कर आरोपी सुपडिया उर्फ चमार सिंह को पकड़ा और उसके कब्जे से नाबालिक अपहर्ता को बरामद किया गया।

प्रकरण में आरोपी सुपडिया उर्फ चमार सिंह पिता ज्ञानेश्वर उर्फ लुटिया जाति भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम पलासुर थाना नेपानगर की शादी पीडिता की बडी बहन के साथ 06 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोपी के दो बच्चे भी है। आरोपी नाबालिक पीडिता को 04 माह पूर्व बच्चे संभालने के बहाने ग्राम पलासुर मे 04 माह पूर्व उसके घर पर रहने बुलाया, कैले के खेत में साथ मे मजदुरी करने भी ले जाता था। उसी दौरान आरोपी द्वारा नाबालिक पीडिता के साथ पूर्व मे भी दुष्कर्म कर चुका है एवं उसकी पत्नी को लड़ाई झगड कर मायके ग्राम चैनपुरा भेज दिया और दिनांक 29/04/2026 को मोटर सायकल से पत्नी से मिलने के बहाने चैनपुरा आया। नाबालिक पीडिता साली को रात्रि में 02.00 बजे बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर मोटर सायकल पर बैठाकर पलासुर गांव के पास कैली के खेत मे टपरी में उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना घटित की गई। प्रकरण में पीडिता की दस्तयाबी पश्चात आरोपी पर दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट की धाराओ का ईजाफा किया गया।

सराहनीय भूमिका: निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, सउनि सुरज सिंह मौर्य, आर 346 गजेन्द्र रावत्, आर 430 मुकेश अलावे की सराहनीय भूमिका रही।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ