केंद्रीय विद्यालय नेपानगर सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया


केंद्रीय विद्यालय नेपानगर सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

नेपानगर। केंद्रीय विद्यालय नेपानगर सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट दिनांक 13 मई 2026 को घोषित किया गया। केंद्रीय विद्यालय नेपानगर के 12 वीं के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के कुल 32 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए और 31 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। कॉमर्स में 13 में से 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास होकर शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम की परंपरा को जारी रखा। पिछले चार वर्षों से केंद्रीय विद्यालय नेपानगर के कॉमर्स संकाय का परीक्षा परिणाम भोपाल संभाग में सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस वर्ष भी उत्कृष्ट रिजल्ट के लिए मुख्य श्रेय प्राचार्य रामावतार यादव, वाणिज्य संकाय की शिक्षिका  ईशा कपिला और कंप्यूटर शिक्षक अरुण कुमार चौधरी को दिया गया। इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस (IP) विषय में 21 विद्यार्थियों में से 2 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक हासिल किए और अन्य बच्चों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किये। 100% रिजल्ट के लिए सभी बच्चे, शिक्षक और अभिभावको का सहयोग सराहनीय है।
12 कॉमर्स के टॉपर

1. आयशा वर्मा  - 95.4%

2. खुशबू पाटील - 94%

3. गौरव शाह - 88.8%

4. रिफत जहाँ - 86%

12 साइंस में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले बच्चे

1. भव्य अतकड़े- 87.8%

2. हिमांशु पाटिल-87.2%

3. किंजल खराड़िया - 86%

4. सार्थक महाजन - 83.6%

प्राचार्य रामावतार यादव सहित समस्त स्टाफ़ ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। केंद्रीय विद्यालय नेपानगर में कक्षा 11 वीं में रिक्त सीट उपलब्ध होने के कारण प्रवेश के अन्य विद्यालय के विद्यार्थी भी प्रवेश के आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया रिक्त सीट भरने अथवा 25 मई 2026 तक जारी रहेगी। अधिक जानकारी हेतु अभिभावक प्रवेश प्रभारी रियाज़ अहमद से मोबाईल नम्बर 7000418660 पर संपर्क कर सकते हैं।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ