विधायक मंजू दादू के सतत प्रयास से नेपानगर विधानसभा को मिली बड़ी सौगात,19.81 करोड़ से बनेंगे 5 नवीन शासकीय हाई स्कूल भवन
विधायक मंजू दादू के सतत प्रयास से नेपानगर विधानसभा को मिली बड़ी सौगात,19.81 करोड़ से बनेंगे 5 नवीन शासकीय हाई स्कूल भवन
बुरहानपुर। विधायक मंजू राजेंद्र दादू के सतत प्रयासों से नेपानगर विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विधानसभा अंतर्गत पांच शासकीय हाई स्कूलों के नवीन भवन निर्माण हेतु कुल 19 करोड़ 81 लाख 3 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर विधायक मंजू दादू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह का क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।
बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा
विधायक मंजू दादू ने कहा कि उनकी आदिवासी बाहुल्य नेपानगर विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है। इन नवीन स्कूल भवनों के निर्माण से ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
इन स्कूलों के भवन निर्माण को मिली स्वीकृति
• शासकीय हाई स्कूल हसीनाबाद — 396.26 लाख रुपये
• शासकीय हाई स्कूल नावथा — 396.26 लाख रुपये
• शासकीय हाई स्कूल हैदरपुर — 396.26 लाख रुपये
• शासकीय हाई स्कूल पलासुर — 396.26 लाख रुपये
• शासकीय हाई स्कूल मांजरोदखुर्द — 396.26 लाख रुपये
क्षेत्रवासियों ने इसे नेपानगर विधानसभा के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए विधायक मंजू दादू के प्रयासों की सराहना की है। ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा अधोसंरचना मजबूत होने से हजारों विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें