भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर व्यवस्था संबंधी कार्यों का बंटवारा, वरिष्ठों का मिला मार्ग दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर व्यवस्था संबंधी कार्यों का बंटवारा, वरिष्ठों का मिला मार्ग दर्शन

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 अंतर्गत बुरहानपुर जिला वर्ग प्रशिक्षण को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण वर्ग निमाड संभाग के सह प्रभारी सर्वश्री ओम प्रकाश सोनी एवं विवेक भटोरे, संभाग के जिला प्रभारी हरिश जी कोटवाल, बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने की उपस्थिति में  एक अत्यावश्यक बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक में जिला वर्ग प्रशिक्षण से संबंधित समितियों के प्रभारियों से वन टू वन चर्चा की गई। इस बैठक में जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव, नगर पंचायत शाहपुर अध्यक्ष प्रतिनिधी विरेन्द्र तिवारी सहित संगठन एवं समिति प्रभारी उपस्थित थे। बैठक को प्रशिक्षण वर्ग निमाड संभाग के सह प्रभारी विवेक भटोरे ने जिला वर्ग प्रशिक्षण को लेकर बनाई गई समिति के पदाधिकारियों से जिला वर्ग प्रशिक्षण में आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण में प्रदर्शनी, आवास, पंजीयन, मोबाईल संकलन सहित समस्त व्यवस्थाओं पर की गई तैयारीयों एवं उसे अपडेट रखने एवं पूर्व तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग निमाड सह प्रभारी ओमप्रकाश सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष बड़वानी ने भी बैठक को संबोधित करते हुवे जिला वर्ग प्रशिक्षण को भव्य ओर दिव्य बनाने के लिए कुछ नवाचार भी किये जाने पर चर्चा की। इस दौरान कई सुझाव भी प्राप्त हुवे। जिनपर चर्चा कर उन्हें अमल में लाने पर मंथन किया गया। आपने प्रदेश एवं केंद्र से वक्ताओं के आने की संभावना भी व्यक्त की। बैठक में निमाड संभाग से जिला वर्ग प्रभारी हरीश कोटवाल ने भी मार्गदर्शन देते हुवे समिति प्रभारियों से कार्यों को लेकर चर्चा की तथा पूर्व में प्रदेशभर में हुवे जिला वर्ग प्रशिक्षण को देखते हुवे अच्छी से अच्छी व्यवस्था हो, इसकी निगरानी के लिए 2 दिवस पूर्व से जिले मेें प्रवास पर  रहने एवं समस्त कार्यो को लेकर सतत निगरानी रखेन की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ईश्वर चौहान द्वारा एवं आभार जिला महामंत्री चिंतामन महाजन ने माना।

उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंद पूर्वे ने देते हुवे बताया कि इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग निमाड संभाग के सह प्रभारी विवेक भटोरे, प्रशिक्षण वर्ग निमाड सह प्रभारी ओमप्रकाश सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष बड़वानी, निमाड संभाग से जिला वर्ग प्रभारी हरीश कोटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने, महामंत्री सर्व चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव, वर्ग प्रभारी वीरेंद्र तिवारी, प्रशांत पाटील, मुकेश जा शाह, संभाजी सगरे, सुनिल वाद्ये, सुनिल श्रीवास्तव, विवेक कानुगो, करण प्रजापती, भरत रावल, आकाश वानखेडे, दुर्गेश शर्मा, प्रकाश लाड, अनिल वानखेडे, अशेक राठौर, प्रदीप कुशवाह, सहित जिला वर्ग समिति पदाधिकारी उपस्थित थे।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ