नगर पंचायत धारणी, जिला अमरावती में नई पंचायत समिति बिल्डिंग मे 5 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा नगर पंचायत धारणी, जिला अमरावती में नई पंचायत समिति बिल्डिंग मे 5 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश शुक्ला (जनरल फिजिशियन) डॉ. इलका सिद्दीकी (स्त्री रोग विभाग) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें