निंबोला थाना पुलिस को लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 5000/– रुपए के ईनामी बदमाश को वर्धा महाराष्ट्र से किया गिरफ्तारी।
निंबोला थाना पुलिस को लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 5000/– रुपए के ईनामी बदमाश को वर्धा महाराष्ट्र से किया गिरफ्तारी।
बुरहानपुर/निम्बोला। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000/– रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र से गन्ना कटाई मजदूरों को लेने आए किसानों के साथ की थी लूट। पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबे समय से चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु दिए थे सख्त निर्देश। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से प्रकरणों में चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में नेपानगर थाना पुलिस को फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12.11.2025 को फरियादी शशिकांत पिता रविन्द्र पाटील उम्र 40 साल निवासी खडकी घाट जिला बीड महाराष्ट्र ने लिखित रिपोर्ट किया था कि मै और मेरे मित्र शिवशंकर विठ्ठल जंगले और सत्यम पोपट वाघमारे तीनो दिनांक 25/10/2025 को गन्ना कटाई करने वाले मजदूरों को लेने के लिए खातला फाटा, बुरहानपुर आए थे। आरोपियों द्वारा गन्ना कटाई मजदूर दिलवाने के बहाने होटल से लगभग 10 से 15 किलोमीटर दूर खातला फाटे के पास जंगल में ले गए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने अपनी गाड़िया रोकीं और हमसे कहा, अब तुम हमारे चंगुल में हो मारपीट कर हमारे पास का सामान छीनने लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निंबोला पर अपराध क्रमांक 380/25 धारा 309(6),318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। पूर्व में गैंग के चार सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
गिरफ्तार इनामी बदमाश को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी निंबोला राहुल कांबले द्वारा टीम गठित की गई थी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण का आरोपी मकराम उर्फ मुकेश इस वक्त वर्धा महाराष्ट्र में रहता है। टीम द्वारा मुकेश को वर्धा महाराष्ट्र से अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार ईनामी आरोपी:
मकराम उर्फ मुकेश पिता रूमसिंग कनोजिया निवासी गुगावला फाल्या चौकी बोरगांव
महत्वपूर्ण भूमिका
थाना प्रभारी निम्बोला राहुल कामले, ASI गुलाब सिंह, प्रआर.अर्जुन सिंह, प्रताप तोमर, गगन वाणी, प्रमोद चौधरी, तुकाराम, आर. शिवकरण जमरे सैनिक 129 जयपाल का सराहनीय योगदान रहा है।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें