वन्यजीव मादा तेंदुआ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल राजस्व भूमि ग्राम नागोनी जिला बुरहानपुर के अंतर्गत सामने आई हैं
वन्यजीव मादा तेंदुआ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल राजस्व भूमि ग्राम नागोनी जिला बुरहानपुर के अंतर्गत सामने आई हैं
बुरहानपुर। शनिवार दिनांक 09/05/2026 को एक वन्यजीव मादा तेंदुआ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल राजस्व भूमि ग्राम नागोनी जिला बुरहानपुर के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरुप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डाग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक 1. डा. विकास माहिले पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, खकनार, 2. डा. शिवराज चौहान, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, बुरहानपुर एवं डा. भूपेंद्र चौहान, पशु चिकित्सा अधिकारी, मोबाइल वेटरीनरी यूनिट, बुरहानपुर के दल द्वारा किया गया है। वन्यजीव तेंदुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह भस्मीकरण की कार्यवाही श्रीमति बासु कनौजिया, वन संरक्षक, खंडवा वृत्त खंडवा, गोविंद सिंह रावत, तहसीलदार शाहपुर, विजय पवार, उपसरपंच ग्राम इच्छापुर, डा. विकास माहिले वन्यजीव विशेषज्ञ व अन्य की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें