ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक शनि मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक शनि मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

बुरहानपुर।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 31 मई रविवार को ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक शनि मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ दिव्येश लाड़ (जनरल मेडिसिन रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ पीयूष सूर्यवंशी (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर , HbA1c की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ