पूर्व नपा अध्यक्ष चौहान ने होंडा शोरूम के पास शीतल पेयजल केंद्र की शुरुआत की
नेपानगर। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए हाट बाजार में आने वाले लोगों के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए अपने स्वयं के खर्च पर मातापुर बाजार में होंडा शोरूम के पास शीतल पेयजल केंद्र की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य रविवार हाट बाजार में आने वाले राहगीरों मजदूरों और आम नागरिकों को हो रही भीषण गर्मी से राहत पहुंचाना है। शहर के प्रमुख स्थान पर शुरू किए गए इस शीतल पेयजल केंद्र पर लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में इस तरह की व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि गर्मी में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने सभी समाजसेवियों से भी आगे आकर जनसेवा के कार्य करने की अपील की।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें