नेपानगर पुलिस व्दारा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल 01 धारदार चाकु एवं स्वीफ्ट कार जप्त।
नेपानगर पुलिस व्दारा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल 01 धारदार चाकु एवं स्वीफ्ट कार जप्त।
नेपानगर। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।अति पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना नेपानगर पुलिस को अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 02/06/2026 को थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल को दौराने कस्बा भ्रमण के मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति बंटी उर्फ ब्रजेश पिता किशोरीलाल दावरे उम्र 46 साल निवासी ई टाईप नेपानगर का उसकी सिल्वर कलर की मारुति स्वीफ्ट कार क्रमांक MP43C4256 में एक अवैध पिस्टल कट्टा लेकर बीड तरफ जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल हमराह स्टाफ उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, सउनि सुनील दुबे, आर 65 मनमोहन, आर 175 राकेश कनासे के साथ मुखबिर बताएं स्थान पर घेराबंदी कर भवानी नगर तरफ से आने वाली गाडियो को चैक करते वाहन क्रमांक MP43C4256 आते दिखा जिसे हमराह फोर्स की मदद से रोका संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की तलाशी ली गई। कार मे पीछे की सीट पर रखे लाल कलर के बैग की तलाशी लेते बैग मे एक हस्तनिर्मित देशी पिस्टल एक लोहे का धारदार चाकु मिला। आरोपी से पिस्टल एवं चाकु रखने के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज, लायसेंस आदि पुछने पर नहीं होना बताया। आरोपी के द्वारा वाहन मे अवैध रुप से पिस्टल एवं चाकु रखने पर धारा 25(1-बी) ए. 25(1-बी) बी आर्म्स एक्ट का दण्डनीय अपराध पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल किमती 40,000/- रुपये, एक चाकु किमती 500/- रुपये एवं स्वीफ्ट कार किमती 2,00,000/- रुपये कुल मश्रुका 2,40,500/- रुपये का जप्त कर आरोपी से फायर आर्म्स के संबंध मे पुछताछ की जाती है।
गिरफ्तार आरोपी:
बंटी उर्फ ब्रजेश पिता किशोरीलाल दावरे उम्र 46 साल निवासी ई टाईप नेपानगर
जप्त समाग्री:
01 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टिल,01 लोहे का धारदार चाकु,स्वीफ्ट कार कुल मश्रुका 2,40,500/- रुपये का जप्त
महत्वपूर्ण भूमिका: निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, सउनि सुनील दुबे, आर 175 राकेश कनासे, आर 65 मनमोहन सिंह, आर 346 गजेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें