ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम धाबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम धाबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम धाबा तह. खकनार जिला बुरहानपुर में 01 जून सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 62 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. कैलाश सर एवं डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन ) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे एवं  सरपंच सचिव के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ