नावरा के बीट डेहरिया के कक्ष क्रमांक 260 में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की की गई कार्यवाही
बुरहानपुर। वन मण्डल अधिकारी बुरहानपुर के निर्देशन एवं उप वन मंडल अधिकारी नेपानगर के मार्गदर्शन, उपस्थिति एवं परिक्षेत्र अधिकारी नावरा की उपस्थिति में आज दिनांक 08/06/2026 को वन परिक्षेत्र नावरा के बीट डेहरिया के कक्ष क्रमांक 260 में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई एवं अतिक्रमण रोधी खंती खोदी जाकर स्थानीय उपयोगी वृक्ष प्रजाति के बीज बोये गए। उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र असीर, धुलकोट, नेपानगर एवं नावरा के वन अमले ने संयुक्त रूप से भाग लिया। उक्त अवैध अतिक्रमण बेदखली कार्यवाही के दौरान 30 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराया गया। वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की शांतिपूर्ण कार्यवाही की गईं।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें