विधायक मंजू दादू विकास के संकल्प को निरंतर दे रहीं नई दिशा 82.50 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन गांवों को मिली बड़ी सौगात- घाट, सीसी रोड और पंचायत भवन का होंगा निर्माण- रामखेड़ाखुर्द (महुपाल में) कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया तुलादान

विधायक मंजू दादू विकास के संकल्प को निरंतर दे रहीं नई दिशा
 82.50 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन गांवों को मिली बड़ी सौगात
- घाट, सीसी रोड और पंचायत भवन का होंगा निर्माण
- रामखेड़ाखुर्द (महुपाल में) कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया तुलादान


नेपानगर। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मंजू राजेन्द्र दादू के नेतृत्व में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। सड़क, भवन, पंचायत और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। इसी क्रम में शनिवार को विधायक मंजू राजेन्द्र दादू  सहित जनप्रतिनिधियों ने लगभग 82 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। ग्राम रामखेड़ाखुर्द (महुपाल में) कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का  तुला दान भी किया गया।
 इन ग्रामो में दी सौगात  
ग्राम रामाखेड़ाखुर्द में महुपाल ताप्ती नदी पर 15 लाख रुपये की लागत से घाट निर्माण कार्य, पिपरीबोरवन में 10-10 लाख रुपये की लागत के दो सीसी रोड निर्माण कार्य, झिरमिटी (मेलचुका) में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य तथा खकनारखुर्द में 37 लाख 50 हजार रुपये की लागत से अटल सेवा सदन (पंचायत भवन) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर
इस अवसर पर विधायक मंजू दादू ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाया जाए। प्रदेश सरकार की इसी सोच के अनुरूप नेपानगर विधानसभा  में भी लगातार  क्षेत्र के विकास और जनता की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की यह गति इसी तरह निरंतर जारी रहेगी, जिससे गांवों में सुविधाएं बढ़ेंगी और आमजन का जीवन और अधिक सुगम बनेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा वरिष्ठ नेता रमेश महाजन, युवराज महाजन, नावरा मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन, गजानन यादव , खकनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी, जनपद पंचायत खकनार सदस्य शर्मिला कास्डेकर, शिवचरण धानुक, गजेंद्र दरबार, सरपंच, सचिव, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    लड्डुओं में विधायक मंजू दादू का किया तुलादान

टिप्पणियाँ