विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नेपानगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाकाल मित्र नवयुवक मंडल, नेपानगर द्वारा महाकाल मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 02 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल लारा ने बताया कि महाकाल मित्र नवयुवक मंडल द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह जैसे विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा करना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति सदस्य कैलाश पाटिल, अनिल खंडाले, हेमंत पाटिल, अमित दास, ललित पटेल, आदर्श राजाने, सौरभ पाटिल, दक्ष सिरतूरे, मोहित गाड़े, विराट पाटिल सहित अन्य सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की देखरेख का संकल्प लिया। महाकाल मित्र नवयुवक मंडल ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ