सेवा, समर्पण और जनकल्याण की विरासत को नमन- स्व. राजेन्द्र श्यामलाल दादू की पुण्यतिथि पर हुए विविध आयोजन - सांसद - नेपानगर विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने योगदान को याद किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सेवा, समर्पण और जनकल्याण की विरासत को नमन-
स्व. राजेन्द्र श्यामलाल दादू की पुण्यतिथि पर हुए विविध आयोजन - सांसद - नेपानगर विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने योगदान को याद किया

बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा के पूर्व विधायक, जननेता एवं विकास पुरुष स्व. राजेन्द्र श्यामलाल दादू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से स्व. दादू के जनसेवा, समाजहित और विकास के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फल वितरित किये
कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार में हुई, जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा स्व. राजेन्द्र दादू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान अस्पताल में उपचारत मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित कर उनका स्वास्थ्य हाल जाना। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जाधव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. दादू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
पौधारोपण भी किया
इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास परिसर, खकनार में पौधारोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्व. दादू के समाज हितकारी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
982 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
विधायक जन सुविधा केंद्र, खकनार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 982 लोगो ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
समर्पित रहा जीवन
इस अवसर पर सांसद श्री पाटील ने कहा कि स्व. राजेन्द्र दादू का जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विधायक मंजू दादू ने कहा कि पुण्यतिथि पर आयोजित सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम मेरे पिताजी स्व. राजेन्द्र दादू जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास हैं।
यह रहे मौजूद
इस दौरान किशोर नाना पाटील, संजय जाधव, ईश्वर चौहान, गजेंद्र पाटील, राहुल जाधव, दिलीप श्रॉफ, जयंती नवलखे, संजय सहगल, रमेश महाजन, महेंद्र जोगी, निलेश महाजन, राजेश चारण, गणेश पाटील, क्षितिज महाजन एवं निलेश चौकसे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें