नेपानगर के डी-वन क्षेत्र में सूने मकान में चोरी, लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
नेपानगर। नगर के डी-वन क्षेत्र में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक प्रोफेसर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना के समय मकान में कोई भी मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने मकान के टूटे हुए ताले देखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नेपानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। स्थानीय क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें