वल्लभ भवन गोकुल चंद्रा मंदिर के पास इतवारा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

वल्लभ भवन गोकुल चंद्रा मंदिर के पास इतवारा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा  21 जून रविवार को वल्लभ भवन गोकुल चंद्रा मंदिर के पास इतवारा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के  चिकित्सक डॉ. दिवेश लाड (एम डी मेडिसिन ) डॉ. पियूष सूर्यवंशी (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ. (अपूर्वा यादव ) नेत्र रोग विशेषज्ञ)एवं डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन रोग विभाग) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में, एवं गोकूल चंद्रमा मंदिर ट्रस्ट के मुखियाजी आदित्य शर्मा महाराज के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ