ईमानदारी की मिसाल: दो महिलाओं ने लौटाया नगदी और दस्तावेजों से भरा पर्स
नेपानगर। एमजी नगर निवासी ज्योति अहीरे एवं सबीना बी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक खोया हुआ पर्स उसके मालिक को सकुशल लौटा दिया। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं शिवाजी नगर से अपने घर लौट रही थीं, तभी उर्दू स्कूल के पास उन्हें एक पर्स पड़ा मिला।
पर्स में लगभग 7 से 8 हजार रुपये नगद तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। दस्तावेजों में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों महिलाओं ने पर्स मालिक से संपर्क किया। बाद में ज्योति अहीरे ने इसकी जानकारी अपने पति एवं डायल-112 पायलट शालिकराम अहीरे को दी।
इसके बाद एचसी 405 दिलीप धुर्वे की उपस्थिति में आवश्यक सुपुर्दनामा तैयार कर पर्स उसके मालिक विशाल पिता रामराकल विश्वकर्मा को सौंप दिया गया। विशाल विश्वकर्मा महाराष्ट्र से अपने रिश्तेदारों के यहां एमजी नगर आए हुए थे। अपना खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर उन्होंने ज्योति अहीरे, सबीना बी एवं पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने भी दोनों महिलाओं की ईमानदारी की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें