निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

बुरहानपुर। ऑल इज वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर तथा KIMS (कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) हॉस्पिटल ठाणे के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27 जून शनिवार को एक निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में हृदय रोग से संबंधित जांच हेतु 2D Echo परीक्षण निःशुल्क किया गया।शिविर में KIMS हॉस्पिटल, ठाणे के चिकित्सक डॉ. निवास लक्ष्मीवेंकटेशैया (बाल हृदय रोग विशेषज्ञ) द्वारा हृदय संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। शिविर में 61 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं RBSK विभाग जिला बुरहानपुर के सहयोग से निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ