आयुष्मान भारत के अंतर्गत शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
नेपानगर। किशोर बच्चों के स्वास्थ्य, जागरूकता और सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्कूलों के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर के रूप में तैयार किया गया जिससे वे विद्यालयों में किशोर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, जीवन कौशल और मानसिक - सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक कर सकें। यह प्रशिक्षण आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यू.एन.एफ.पी.ए. और इसकी क्रियान्वयन एजेंसी बीजीएमएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर श्रीमती मनीषा इंगले, एवं निलेश अटोदे द्वारा जिले भर से आए हाई स्कूल शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सी.एम.एच.ओ. कार्यालय से डॉ. विजेंद्र सिंह सिंह द्वारा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन युग शक्ति शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास संस्था द्वारा बुरहानपुर में हुआ। संस्था संचालक के काउंसलर रूपेश महाजन एवं जितेश गाड़वे एवं कारण राठौड़ द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने भोपाल से आई सुश्री जागृति चौधरी द्वारा कार्यक्रम का अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों का फीडबैक लिया गया। प्रशिक्षण के समापन सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ग्रुप फोटो का वितरण किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें