NaCl रेस्टोरेंट में 'ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल' द्वारा एक महत्वपूर्ण कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) सेमिनार का सफल आयोजन

NaCl रेस्टोरेंट में 'ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल' द्वारा एक महत्वपूर्ण कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) सेमिनार का सफल आयोजन

बुरहानपुर। NaCl रेस्टोरेंट में शनिवार (20 जून) को 'ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल' द्वारा एक महत्वपूर्ण कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के 55 से अधिक प्रख्यात डॉक्टरों ने सहभागिता की। इस चिकित्सा संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. प्रांजल काशिव एवं डॉ. मधुर मनियार उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने किडनी रोगों के क्षेत्र में आ रहे नए बदलावों, अत्याधुनिक उपचार पद्धतियों और क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के प्रबंधन पर सारगर्भित व्याख्यान दिए। व्याख्यान के पश्चात उपस्थित सभी डॉक्टरों के बीच चिकित्सा तकनीकों को लेकर गहन चर्चा (पैनल डिस्कशन) भी हुई। चिकित्सा क्षेत्र में इस तरह के सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) आयोजनों की बड़ी उपयोगिता होती है। तेजी से बदलती मेडिकल साइंस में डॉक्टरों को नई रिसर्च और दवाओं की जानकारी मिलती है। विभिन्न विशेषज्ञ एक मंच पर आकर जटिल मामलों (Critical Cases) से निपटने के अपने अनुभव साझा करते हैं।जब स्थानीय डॉक्टर्स आधुनिक तकनीकों से अपडेट होते हैं, तो उसका सीधा लाभ क्षेत्र के गंभीर मरीजों को मिलता है। उन्हें इलाज के लिए बड़े महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ती।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ