मध्य प्रदेश मैं आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर–12 प्रतियोगिता में मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के बालक वर्ग अंडर-19 बैडमिंटन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

मध्य प्रदेश मैं आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर–12 प्रतियोगिता में मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के बालक वर्ग अंडर-19 बैडमिंटन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश मैं आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर–12 प्रतियोगिता में मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के बालक वर्ग अंडर-19 बैडमिंटन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल, बेहतरीन टीमवर्क एवं अटूट दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कांस्य पदक विजेताओं में श्रेय सिरिल कुजूर – कक्षा 12वीं, इशत उइके – कक्षा 10वीं, कृष्णा गंगेले – कक्षा 11वीं यह प्रतियोगिता मेडीकैप्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में 15 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित की गई थी। कोच दीप श्रीवास्तव और शिवी श्रीवास्तव ने अपने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। एकेडमी के संचालक आनंद प्रकाश चौकसे और समस्त स्टाफ के साथ एकेडमिक प्राचार्य जसवीर सिंह परमार और खेल विभाग के प्रभारी डॉ. अरूण शर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ