भीकनगांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 129 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
भीकनगांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 129 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 19 जुलाई को पवार हेल्थ केयर, ग्राम बमनाला तहसील भीकनगांव जिला खरगोन मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 129 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) डॉ. प्रमोद चौधरी (जनरल फिजिशियन) द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे एवं डॉ. सर्वेश पवार और डॉ. टी.आर. पवार के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें