शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2022 से फरार चल रहे 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तारअलग-अलग मामलों में थे फरार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2022 से फरार चल रहे 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
अलग-अलग मामलों में थे फरार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
बुरहानपुर। जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2022 से फरार चल रहे 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन तथा शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत फरार स्थायी वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में किशोर पिता चरणदास (60 वर्ष), निवासी कानापुर शामिल है, जो अपराध क्रमांक 697/2022 में धारा 294, 323 एवं 506 भादवि के तहत स्थायी वारंटी था।
इसके अलावा गोरेलाल पिता रमेश वास्कले (36 वर्ष), गणेश पिता गोरेलाल वास्कले (23 वर्ष), अजय पिता धनसिंह सोलंकी (23 वर्ष), मड़िया पिता मांगो भिलाला (54 वर्ष) एवं श्याम पिता मड़िया भिलाला (32 वर्ष), सभी निवासी जामनिया थाना खकनार को भी गिरफ्तार किया गया। ये सभी अपराध क्रमांक 892/2022 में धारा 294, 323, 506 एवं 34 भादवि के तहत स्थायी वारंटी थे।
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी वर्ष 2022 से न्यायालयीन कार्रवाई से बचते हुए फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुशील इंगले, कुंदन सिंह पवार एवं प्रवीण चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें