नेपानगर विधानसभा को मिली 68.42 लाख के विकास कार्यों की सौगात- विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण- विद्यार्थियों को बांटी निःशुल्क साइकिलें

नेपानगर विधानसभा को मिली 68.42 लाख के विकास कार्यों की सौगात
- विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण
- विद्यार्थियों को बांटी निःशुल्क साइकिलें

नेपानगर। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधायक मंजू दादू ने 68.42 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया तथा दो स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम नावरा स्थित सांदीपनी विद्यालय से हुई, जहां विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इसके बाद ग्राम बड़ीखेड़ा के एकीकृत माध्यमिक शाला, पांचईमली में भी वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
 इन कार्यों की सौगात
विकास कार्यों के अंतर्गत विधायक मंजू दादू ने ग्राम नावरा में 20 लाख रुपये की लागत से डोम निर्माण कार्य तथा 5 लाख रुपये की लागत से सरस्वती शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ग्राम सिंधखेड़ा रैयत में 37.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल सेवा सदन (पंचायत भवन) का लोकार्पण किया। वहीं ग्राम पांचईमली में 2 लाख रुपये की लागत से सभा मंडप तथा सीसी रोड 3.93 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।
 विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बना रहे 
इस अवसर पर विधायक मंजू  दादू ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में नेपानगर विधानसभा में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। शिक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बना रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नेपानगर विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है, जिससे क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और आमजन को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि किशन धांडे, जनपद सदस्य शारदा चौहान, नावरा मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेश पवार,नितिन पाटील, रमेश महाजन, दौलत कोल्हे, कमलेश कीर, मनोहर चौधरी, काशीनाथ महाजन, नारायण बाबूराव, मुरलीधर जाधव, संतोष चौधरी, रविद्र पाटील, कुंदन लोखंडे,  गजानन यादव, सुनील यादव, भरत पटेल, राजू वाल्के, मनीष नारखेड़े, संदीप झोपे, राजेश कास्डेकर, चंपालाल कलम, श्रीराम गौतम, दिनेश गौतम, सरपंच, सचिव , प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ