नेपानगर में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा चिकित्सकों का सम्मान

नेपानगर में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा चिकित्सकों का सम्मान

नेपानगर। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर 1 जुलाई को कांग्रेस सेवा दल द्वारा नगर के विभिन्न चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस दौरान सेवा दल के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों के निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. भानुप्रताप रघुवंशी, डॉ. ओ.पी. महाजन, डॉ. अनिल झंझड़ीवाल, डॉ. आशीष दुबे, डॉ. यशवंत पाटिल एवं डॉ. राजेश्री मोरे सहित अन्य चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के सदस्य किशोर राजपूत ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक दिन-रात समाज की सेवा कर लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ऐसे में उनका सम्मान समाज का नैतिक दायित्व है। सेवा दल नगर अध्यक्ष कैलाश पटेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सकों के निस्वार्थ सेवा भाव और मानव जीवन की रक्षा में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान राजू पाटिल, किशोर राजपूत, राजेश पटेल (लारा), राजेंद्र मसाने, जगमीत जॉली एवं कैलाश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ