ग्राम नयाखेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम नयाखेड़ा तह. खकनार जिला बुरहानपुर में 10 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. कैलाश सर चिकित्सक डॉ.अकरम खान ( जनरल फिजिशियन ) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे रमजान भाई मुल्तानी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें