ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत भवन, साई खेड़ी भीकनगांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत भवन, साई खेड़ी भीकनगांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

खरगोन। भीकनगांव जिला खरगोन में 21 जुलाई को ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा मंगलवार ग्राम पंचायत भवन, साई खेड़ी (भीकनगांव, जिला खरगोन) में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. अकरम खान ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया। साथ ही सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। डॉ. खान ने उपस्थित ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। यह स्वास्थ्य शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के सफल संचालन में ग्राम पंचायत साई खेड़ी के सरपंच विनोद गोलकर, सचिव प्रेम चौहान एवं डॉ. विक्रम सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल द्वारा प्रदान की गई नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खरगोन से ब्यूरो रिपोर्ट

टिप्पणियाँ