नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 270 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 270 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम झिरनिया जिला खरगोन में 23 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 270 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिव्येश लाड (एम. डी. मेडिसिन) डॉ पीयूष सूर्यवंशी (शिशु रोग विशेषज्ञ) डॉ.अपूर्वा यादव (नेत्र रोग विभाग) डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशिय)ने संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं लायंस क्लब झिरनिया एवं गुरु सिंघ सभा  के सहयोग से  स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ